ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

 नागौर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार नकली बीजों, उर्वरकों और मिलावटी खाद की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। वे आज राजस्‍थान के नागौर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। चौहान ने बताया कि संसद के आगामी सत्र में दो नए विधेयक पेश किए जाएंगे। इनके लागू होने के बाद नकली बीजों, उर्वरकों और मिलावटी खाद बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और जिन लाभार्थियों को अभी तक आवास नहीं मिला है, उन्हें जल्‍द ही इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि योजना में कई शर्तों में ढील दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की कमियों को दूर करने के लिए भी काम कर रही है। चौहान ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के बारे में भ्रामक प्रचार-प्रसार को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे किसानों और मजदूरों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

राज्‍य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसभा में कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर श्री चौहान ने राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का स्वीकृति पत्र मुख्‍यमंत्री को सौंपा। इसके अलावा, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत किसानों और पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्‍यम से राशि सौंपी गई।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख