ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। सीजेपी के समर्थकों ने हमलावरों को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

समर्थकों ने हमलावरों को पकड़कर पीटा

यह घटना शहीद स्मारक पर हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दीपके अपने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिए। इस घटना के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

पुलिस ने बाद में इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमला करने वाले आरोपी किसी पार्टी और दल से जुड़े हुए थे।

प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई। पुलिस के अनुसार, यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख