ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: कांग्रेस ने आज (गुरूवार) मांग की कि महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार को अभिनेत्री से नेत्री बनी हेमा मालिनी के प्लॉट आवंटन को रद्द कर देना चाहिए क्योंकि पूर्ववर्ती जमीन सौदे में वह सीआरजेड प्रावधानों का उल्लंघन कर चुकी हैं। एमआरसीसी के प्रमुख संजय निरूपम ने संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार को हेमा मालिनी को आवंटित जमीन को रद्द कर देना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि वह सरकार के लिए शर्त तय नहीं कर सकतीं। उन्होंने आरोप लगाए कि मई 1998 में जिला कलेक्टर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया था कि उन्होंने सीआरजेड नियमों का उल्लंघन किया था और मैंग्रोव को नष्ट किया था। निरूपम ने कहा, ‘हेमा मालिनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जरूरत है क्योंकि कानून के समक्ष सब बराबर हैं।

यह सरकार कुछ क्यों नहीं कर रही है? इसे उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए।’ उन्होंने आरोप लगाए, ‘सरकार किसी डिफॉल्टर को जमीन आवंटित नहीं कर सकती। जब वह कहती हैं कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी तो वह झूठ बोल रही हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया की समीक्षा करने का वादा किया था लेकिन अब जब वे सत्ता में हैं तो वे वादे से पीछे हट गए हैं और अपने पसंदीदा लोगों को जमीन का आवंटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। इस मुद्दे पर हमारे कुछ साथियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख