ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: मुंबई स्थित लोकभवन राज्यपाल दफ्तर की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण करेंगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम 4 बजे देहरादून से मुंबई लौट रहे हैं। फिर 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। लोकभवन (राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लोकभवन राज्यपाल दफ़्तर से आधिकारिक जानकारी भी सामने आ चुकी है। इसके मुताबिक सुनेत्रा पवार शपथ ग्रहण शाम पाच बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी 4 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत देहरादून से मुंबई लौट रहे हैं। 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 2 बजे बैठक में विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण किया जाएगा। लोक भवन (राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार

एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं हैं। वरिष्ठ एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नेता के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा।

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनेगी। विधायक दल की बैठक से पहले उनसे कई नेता लगातार मुलाकात करते रहे। सुनेत्रा इस समय राज्यसभा सांसद हैं, डिप्टी सीएम पद की शपथ से पहले सांसद पद से इस्तीफा भेज दिया है।

छगन भुजबल ने पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर क्या कहा?

छगन भुजबल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विधायकों की राय और मौजूदा हालात को देखते हुए, ग्रुप लीडर और डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद सुनेत्रा पवार को देने का फैसला किया गया है। चीफ मिनिस्टर पूरा सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं शरद पवार के सवाल पर कुछ नहीं कहना चाहता। मैंने मर्जर के बारे में कुछ नहीं सुना है। मैं कुछ नहीं कहना चाहता। मैं छोटा आदमी हूं। एनसीपी के नेता मर्जर के मुद्दे पर बात करने से लगातार बच रहे हैं। मैंने मर्जर की चर्चा नहीं सुनी है, मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं। ग्रुप लीडर और डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की नियुक्ति किसी भी दूसरे मुद्दे से ज़्यादा ज़रूरी है।

सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की खबरों पर संजय राउत

ऐसी खबरों पर कि अजित पवार की मौत के बाद आज सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "मैं ऐसी खबरें सुन रहा हूं। महाराष्ट्र अभी अजित पवार की मौत के दुख से उबर नहीं पाया है। यह उनकी पार्टी का फैसला है। प्रफुल्ल पटेल एक राष्ट्रीय नेता हैं। सुनील तटकरे भी एक राष्ट्रीय नेता हैं। अगर इन राष्ट्रीय नेताओं ने कोई फैसला लिया है, तो यह उनकी मर्ज़ी है।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख