ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पिकनिक मनाने गए बच्चों के एक समूह में से 14 छात्र डूब गए हैं। 130 लोगों का एक समूह पिकनिक मनाने गया था। 14 छात्रों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। मशहूर मुरूड-जंजीरा बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के एक कॉलेज के 14 छात्र सोमवार को डूब गए। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि कुल 18 छात्र तैरने के लिए गए थे और इनमें से चार को बचा लिया गया। ये छात्र उस 130 लोगों के समूह में शामिल थे जो पुणे के ईनामदार कॉलेज से पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था। ये लोग तीन बसों से मुरूड पहुंचे थे। अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान में तटरक्षक बल और मछुआरों की मदद मांगी गई है।

उधर, तटरक्षक बल ने एक इंटरसेप्टर यान और चेतक हेलीकॉप्टर के जरिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सी किंग हेलीकॉप्टर को भी इस बचाव अभियान में लगाया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख