ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भोपाल: नियंत्रण रेखा के पार लक्ष्यभेदी हमलों (सर्जिकल स्ट्राइक) के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ के पुल बांधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि मोदी का ‘56 इंच का सीना’ अब फूल कर 100 इंच का हो गया है। यहां एमएसएमई सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में चौहान ने कहा, ‘अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है।’ ‘हमारी वृद्धि दर चीन से अधिक है। आप सभी ने हाल ही में मजबूत भारत का उदाहरण देखा है। सेना को मेरी बधाई। नरेन्द्र मोदी जी को बधाई। अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है।’ उन्होंने कहा कि अब एक ‘नये भारत’ का उदय हुआ है और मध्य प्रदेश भी इस देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और केन्द्रीय राज्यमंत्री हरिभाई पर्थीभाई चौधरी एवं गिरिराज सिंह भी इस उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।

चौहान ने कहा कि एमएसएमई (कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है और वृहद उत्पादन के बजाय अधिक संख्या में लोगों द्वारा उत्पादन सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख