ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: जाधवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा मंगलवार को कोलकाता में जेएनयू छात्रों के समर्थन में निकाली गई रैली में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के पक्ष में नारे लगाए गए। बता दें कि जेएनयू के छात्र अपने नेता कन्हैया कुमार को कथित देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ आंदोलनरत हैं। जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर से दक्षिणी कोलकाता तक निकाली गई मशाल रैली में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के छात्रों ने हिस्सा लिया और उसमें नारे लगाए गए, 'अफजल बोले आजादी', 'गिलानी बोले आजादी।' रैली के दौरान नारे लगाए गए, 'फ्रीडम फ्रॉम आरएसएस, फ्रीडम फ्रॉम मोदी गवर्नमेंट', 'जब कश्मीर ने मांगी आजादी, मणिपुर भी बोले आजादी।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख