ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में शुक्रवार को आईएसआईएस के एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। एनआईए के एक सूत्र ने यहां बताया कि हिरासत में लिया गया युवक जिले में कांकसा पुलिस थाने के तहत आने वाले गोपालपुर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र है। सू़त्र ने कोई विस्तृत जानकारी दिये बिना बताया कि एनआईए के अधिकारी युवक को बाद में कोलकाता लेकर आये। अधिकारियों ने युवक से कई घंटे तक पूछताछ की ताकि विश्व के खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से उसके कथित संबंधों की पुष्टि की जा सके।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख