ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद यहां के एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे पर आज (रविवार) सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ईमेल में 24 घंटों के अंदर हवाई अड्डे को उड़ा देने की धमकी दी गई थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यह मेल हवाई अड्डे के प्रबंधक के ईमेल आईडी पर आज सुबह आया था और इसे जर्मनी से भेजे जाने का दावा किया गया था। हालांकि हवाई अडडे की साइबर क्राइम टीम मेल के कंटेंट की सच्चाई की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने हवाई अडडे और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के सामानों और कारों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है और हवाई अडडे के विभिन्न भागों की भी जांच की गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख