ताज़ा खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

कोलकाता: अगले महीने से शुरू हो रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्रों की सजीव निगरानी के लिए चुनाव आयोग ‘डिजिटल कैमरे’ लगा रहा है। अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के तौर पर चुनाव प्रहरी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विभिन्न श्रेणियों के चुनाव पर्यवेक्षकों और केंद्रीय सशस्त्र बलों के अलावा वीडियो कैमरे लगाएंगे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसे मतदान केंद्रों में हमलोग वीडियो कैमरे लगाएंगे जहां से मतदान का सीधा प्रसारण जिला नियंत्रण कक्ष में होगा। इससे हमें जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।’’ अधिकारी ने बताया कि कैमरों की मौजूदगी से मतदान केंद्र में आने वाले सभी लोगों और द्वार पर खड़े लोगों की निगरानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इससे उपद्रवी लोगों की गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी, क्योंकि उन्हें पता होगा कि उनपर हमलोग बेहद करीब से नजर रख रहे हैं।’’ राज्य में अबतक ऐसे 14,000 संवेदनशील केंद्रों की पहचान की गई है।

ऐसे इलाकों में आने वाले सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील मतदान केंद्रों के तौर पर वर्गीकृत किया गया है जहां अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि मतदान पूर्व चरण में भी इन इलाकों में विश्वास बहाली के उपाय किए जाएंगे और स्थिति सामान्य होते ही चुनाव आयोग इन्हें संवदेनशील इलाकों की सूची से हटा लेता है। उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख