ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: कथित रूप से हस्ताक्षर करने और जालसाजी मामले में सीआईडी की एक टीम सोमवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची है। जांच एजेंसी ने टीएमसी सांसद को सोमवार को पेश होने के लिए समन जारी किया था। पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को समन भेजा था।

30 मई घर जाकर दिया था सीआईडी ने समन

इससे पहले डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के चार सदस्य की टीम 30 मई को सबसे पहले अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड स्थित घर पहुंची थी। उन्हें बताया गया कि सांसद मौजूद नहीं है। इस बीच टीएमसी के विधायक कुणाल घोष ने जानकारी दी कि सीआईडी अधिकारी हरीश मुखर्जी रोड वाले एड्रेस पर गए थे। तब अभिषेक बनर्जी राममोहन रॉय स्थित अपने घर पर थे। इसके बाद वह अपने कालीघाट रोड स्थित घर लौट आए। हरीश मुखर्जी रोड से कुछ ही दूरी पर है। उन्होंने कहा कि मैं अपने कालीघाट रोड वाले घर में रहता हूं। अगर उन्हें नोटिस देना है, तो उन्हें यहीं आना होगा।

सीआईडी के अधिकारी कालीघाट रोड स्थित घर पर गए थे। उन्हें बताया गया कि एमपी बिजी हैं। वे उनसे तुरंत नहीं मिल पाएंगे। सीआईडी की टीम ने शनिवार को उनके अलावा किसी भी को समन देने से मना कर दिया। आखिरकार सीआईडी की टीम 2.40 पर उन्हें नोटिस दे सकी।

बनर्जी को सीआईडी ने सोमवार को पेश होने के लिए कहा था 

सीआईडी अधिकारी विधानसभा में हस्ताक्षर विवाद की जांच के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी बात करने गए थे। सोमवार को अभिषेक बनर्जी को पेश होने के लिए कहा गया था। इस मामले में सीआईडी विधायक नयना बंद्योपाध्याय, कुणाल घोष, बहारुल इस्लाम और चंद्रनाथ सिन्हा से सीआईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है। उनके हस्ताक्षर और लिखावट के नमूने भी लिए गए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख