ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में करीब 2 बजे आग लगी और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। उस वक्त होटल में ठहरे ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें उठने के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया और काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इलाज के लिए कोलकाता आए थे ये लोग

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक थे। वे इलाज के लिए कोलकाता आए थे और होटल में ठहरे हुए थे। आग लगने के समय ज्यादातर लोग कमरे में सो रहे थे, जिससे उन्हें निकलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव का काम पूरा कर लिया गया है।

आग कैसे लगी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

फिलहाल होटल में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। आग किन परिस्थितियों में लगी और इतनी तेजी से कैसे फैली, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख