ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बरनाला: पंजाब के बरनाला में एक किसान ने जमीन गिरवी रख दी थी, क्योंकि वह कर्ज चुका पाने में असमर्थ था। इसके बाद उस बेबस किसान ने अपनी बूढ़ी मां के साथ कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय किसान बलजीत सिंह और उसकी 60 वर्षीय मां बलवीर कौर ने अपनी दो एकड़ जमीन गिरवी रखकर साहूकार से तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। पुलिस ने बताया कि जमीन को लेकर साहूकार और किसान के बीच कोई पुराना मुकदमा भी चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि अदालत के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुलिस जमीन पर कब्जा करने के लिए जोधपुर गांव गई थी। पुलिस ने बताया, अधिकारी जब किसान की जमीन के पास पहुंचे तो मां बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इसका विरोध किया और धन चुकाने के लिए समय मांगा। सूत्रों ने बताया कि बाद में मां-बेटे दोनों ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख