ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तरनतारन: जासूसी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक और शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गगन को तरनतारन से गिरफ्तार किया है। उस पर देश की सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुफिया जानकारी की लीक

पंजाब पुलिस ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला आईएसआई के साथ मिलकर भारत में जासूसी का रैकेट चला रहा है। उसी के इशारे पर आरोपी गगनदीप ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला को भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी और आर्मी की मूवमेंट की जानकारी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लीक की थी।

गगनदीप इंडियन आर्मी के डिप्लॉयमेंट और लोकेशन की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। ये भी पता चला है कि गगनदीप खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के साथ पिछले 5 साल से संपर्क में था।

चावला ने ही गगनदीप का संपर्क आईएसआई एजेंट के साथ करवाया था। खुफिया जानकारी के बदले आईएसआई एजेंट ने गगनदीप को पैसे भी भेजे थे। उसके मोबाइल से आईएसआई एजेंट के 20 कॉन्टेक्ट नंबर भी पुलिस को मिले हैं।

देश में छिपे जासूसों पर शिकंजा कसना जारी

बता दें कि देश में छिपे जासूसों पर पिछले काफी दिनों से शिकंजा कसा जा रहा है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों से अब तक न जाने कितने जासूस पकड़े जा चुके हैं। पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान समेत कई जगहों से जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

देश से धोखा, अब पकड़ा गया जासूस

अब पंजाब से गगनदीप नाम के शख्स को पकड़ा गया है, जो पैसे लेकर सेना की खुफिया जानकारी पाक को भेज रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के समय जब पूरा देश एक सुर में पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहा था तब पंजाब में बैठा गगनदीप अपने ही देश की जानकारी दुश्मन को भेजकर अपनी जेब गरम कर रहा था।क अब वह पुलिस के शिकंजे में है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख