ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के डीआईजी रोपड़ रेंज हर चरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक, भुल्लर को उनके मोहाली स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तरफ से अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

सीबीआई की छापेमारी में घर से मिले करोड़ों रुपए

रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन पर हर महीने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप हैं। खबरों के मुताबिक, सीबीआई डीआईजी भुल्लर को लगातार निगरानी कर रही थी।

इसके साथ ही, सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में वीरवार को अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और कई दस्तावेज बरामद किए गए।

खबरों के मुताबिक, कार्रवाई में सीबीआई को लगभग 5 करोड़ रुपए की नकदी, लगभग 1.5 किलोग्राम वजन के आभूषण, पंजाब में अचल संपत्तियों और उससे जुड़े दस्तावेज, दो लग्जरी वाहनों (मर्सिडीज और ऑडी) की चाबियां, 22 लग्जरी घड़ियां और लॉकर की चाबियां मिलीं।

डीआईजी भुल्लर का कार्यकाल

2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भुल्लर डीआईजी (रोपड़ रेंज) के पद पर कार्यरत हैं। रोपड़ रेंज में मोहाली, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। भुल्लर इससे पहले डीआईजी (पटियाला रेंज) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और जगराओं, मोहाली और संगरूर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख