ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद आज (शुक्रवार) कांग्रेस में शामिल हो गए। सूत्रों ने बताया कि पूर्व अकाली नेता और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच व्यस्त बातचीत हुई। इसके बाद मनप्रीत बादल की पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब को कांग्रेस में शामिल करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यहां राहुल के आवास पर बादल और कांग्रेस उपाध्यक्ष के बीच बैठक के दौरान यह विलय किया गया। इस बैठक में सिंह और एआईसीसी महासचिव शकील अहमद भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। मनप्रीत बादल ने 2014 के आम चुनावों में कांग्रेस की टिकट पर अपनी भाभी एवं अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ बठिंडा से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी।

मुक्तसर: पंजाब में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के अभियान की शुरआत करते हुए दल के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अकाली दल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए दोनों के बीच आपस में सांठगांठ होने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘भ्रष्टाचार, नशाखोरी, किसानों की आत्महत्या’ को रोकने और राज्य को फिर से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पिछले दस वर्षों के ‘कुशासन’ के लिए वह बादल परिवार के खिलाफ एक जांच आयोग गठित करेगी और उनको जेल भेजेगी। केजरीवाल ने कहा, ‘कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच आपस में सांठगांठ है। उनका लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

लुधियाना: पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को एक अदालत में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामला दायर किया। सिंह ने मंत्री पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मादक पदार्थ माफिया को संरक्षण दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट बिक्रमदीप सिंह की अदालत में भादंसं की धारा 499,500 (मानहानि) के तहत मामला दायर किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरजीत सिंह मजीठिया के पौत्र और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल के बड़े भाई मजीठिया ने अपनी शिकायत में आप नेता सिंह द्वारा उन पर लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह बेबुनियाद है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख