ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बरनाला: पंजाब के बरनाला में एक किसान ने जमीन गिरवी रख दी थी, क्योंकि वह कर्ज चुका पाने में असमर्थ था। इसके बाद उस बेबस किसान ने अपनी बूढ़ी मां के साथ कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय किसान बलजीत सिंह और उसकी 60 वर्षीय मां बलवीर कौर ने अपनी दो एकड़ जमीन गिरवी रखकर साहूकार से तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। पुलिस ने बताया कि जमीन को लेकर साहूकार और किसान के बीच कोई पुराना मुकदमा भी चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि अदालत के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुलिस जमीन पर कब्जा करने के लिए जोधपुर गांव गई थी। पुलिस ने बताया, अधिकारी जब किसान की जमीन के पास पहुंचे तो मां बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इसका विरोध किया और धन चुकाने के लिए समय मांगा। सूत्रों ने बताया कि बाद में मां-बेटे दोनों ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज किया गया है।

अमृतसर: दिल्ली में 1993 के बम विस्फोट मामले में दोषी करार दिए गए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकी देवेंदर पाल सिंह भुल्लर को शनिवार को 21 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया। भुल्लर को 1993 के विस्फोट मामले में दोषी करार दिया गया था। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 31 लोग घायल हो गए थे। हमले में बचे लोगों में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एमएस बिट्टा भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मौत की सजा बदले जाने के बाद से भुल्लर उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे 25 अगस्त, 2001 को टाडा अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भुल्लर शनिवार को जब जेल से बाहर निकला, तो उसकी पत्नी नवनीत कौर और दूसरे रिश्तेदार बाहर मौजूद थे। उसे पिछले साल जून में दिल्ली की तिहाड़ जेल से अमृतसर केंद्रीय कारागार भेजा गया था।

चंडीगढ़: पंजाब के मुक्तसर जिले में एक दलित महिला को घसीटनें, अगवा करने तथा उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के करीब एक महीने के बाद आरोपी युवक ने जिले की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि आरोपी युवक ने कल मुक्तसर में एक अदालत में आत्म समर्पण कर दिया और उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में दिया गया है। दलित महिला को आरोपी ने मुक्तसर के मलौत में एक कंप्यूटर केंद्र में से घसीट कर बाहर निकाला था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि 25 मार्च को दिन दहाड़े आरोपी करीब 20-22 वर्ष की महिला को जबरन दफ्तर से घसीटकर बाहर निकाल रहा है। महिला कथित अपहरणकर्ता से खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही है। आरोपी की पहचान करीब 25 वर्षीय गुरिंदर के तौर पर हुई है। महिला का अपहरण करने के बाद, मुल्जिम उसे मुक्तसर जिले के टापा खेड़ा गांव में ले गया और कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। एसएसपी ने कहा कि घटना तकरीबन पांच दिन बाद महिला ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

चंडीगढ़: पंजाब के मुक्तसर जिले में एक दलित महिला को घसीटनें, अगवा करने तथा उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के करीब एक महीने के बाद आरोपी युवक ने जिले की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि 25 मार्च को दिन दहाड़े आरोपी करीब 20-22 वर्ष की महिला को जबरन दफ्तर से घसीटकर बाहर निकाल रहा है। महिला कथित अपहरणकर्ता से खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही है। आरोपी की पहचान करीब 25 वर्षीय गुरिंदर के तौर पर हुई है। महिला का अपहरण करने के बाद, मुल्जिम उसे मुक्तसर जिले के टापा खेड़ा गांव में ले गया और कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। एसएसपी ने कहा कि घटना तकरीबन 5 दिन बाद महिला ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि आरोपी युवक ने शुक्रवार को मुक्तसर में एक अदालत में आत्म समर्पण कर दिया और उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में दिया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख