ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) से मुलाकात की, जो कूल्हे की सर्जरी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों को राव के इलाज के लिए आवश्यक सहायता और सहयोग करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनके (राव के) तेजी से ठीक होने की कामना की और लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए तेलंगाना विधानसभा के सत्र में भाग लेने का अनुरोध किया। लोगों को सुशासन देने के लिए उनकी सलाह की आवश्यकता है।''

राव का यहां एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में बाईं ओर के कूल्हे की सर्जरी की गई है। अपने आवास पर आठ दिसंबर को गिरने से उन्हें चोट लग गई थी।

अस्पताल के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के छह से आठ सप्ताह में ठीक होने की उम्मीद है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख