चेन्नई: द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि ने सोमवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के तौर पर जे जयललिता के शपथ-ग्रहण समारोह में अपने बेटे एम के स्टालिन के बैठने के इंतजाम को लेकर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी का ‘अपमान’ किया गया। उन्होंने कहा कि स्टालिन को ‘भीड़ के बीच’ बिठाया गया जबकि चुनाव हार चुके उम्मीदवार और अन्नाद्रमुक के सहयोगी आर सरथ कुमार को आगे की कतार में बिठाया गया। करुणानिधि ने एक बयान में कहा, ‘द्रमुक की ओर से 89 सीटें हासिल करने के बाद (संभवत) नेता के तौर पर मुख्य विपक्ष की हैसियत रखने वाले स्टालिन को भीड़ में बिठाया गया जबकि सरथ कुमार को आगे की सीट पर बिठाया गया।’ द्रमुक अध्यक्ष ने जयललिता की आलोचना करते हुए कहा कि द्रमुक को सोच-समझकर ‘अपमानित’ किया गया। सफेद कमीज और धोती पहने स्टालिन को शपथ-ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल मद्रास यूनिवर्सिटी सेंटेनरी ऑडिटोरियम में 16वीं पंक्ति में बैठे देखा गया। माना जा रहा है कि जयललिता के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर स्टालिन ने प्रतिद्वंद्वियों के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने के चलन को तोड़ा है।
शपथ-ग्रहण समारोह: स्टालिन को ‘भीड़ के बीच’ बिठाए जाने पर जयललिता पर बरसे करुणानिधि
- Details
- Category: तमिलनाडु
powered by social2s
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






