चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने चुनावी प्रतिद्वंद्विता को पीछे छोड़ने के महत्वपूर्ण संकेत के तौर पर द्रमुक कोषाध्यक्ष एम के स्टालिन को मंगलवार को इसके लिए धन्यवाद दिया कि वह उनके शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। जयललिता ने कहा कि वह भविष्य में राज्य के विकास के लिए उनकी पार्टी (द्रमुक) के साथ काम करना चाहती हैं। जयललिता के शपथग्रहण कार्यक्रम में स्टालिन को पीछे की पंक्ति में सीट आवंटित करने को लेकर उत्पन्न विवाद के एक दिन बाद जयललिता ने कहा कि उनका (स्टालिन) या उनकी पार्टी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘मुझे प्रसन्नता है कि एम के स्टालिन (विधायक) ने नये मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। मैं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं।’ उन्होंने कहा कि स्टालिन उन सीटों के खंड में बैठे थे जो कि विधानसभा सदस्यों के लिए निर्धारित थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे सूचित किया गया है कि लोक विभाग ने कार्यक्रम के लिए सभागार में सीट आवंटित करने में प्रोटोकाल नियमों का पालन किया।’ उन्होंने कहा, ‘यदि इस बैठने की व्यवस्था से उन्हें कोई परेशानी हुई है, मैं उन्हें भरोसा दिलाना चाहती हूं कि उनका या उनकी पार्टी का अनादार करने का कोई इरादा नहीं था।’
अनादर करने का कोई इरादा नहीं था: जयललिता
- Details
- Category: तमिलनाडु
powered by social2s
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






