ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पुदुक्कोट्टई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में जनसभा को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजग अप्रैल, 2026 में तमिलनाडु में सरकार बनाएगा। अमित शाह ने तमिलनाडु की द्रमुक सरकार पर निशाना साधते हुए उसे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया।

शाह बोले- परिवारवाद का अंत करने का आ गया समय

अमित शाह ने रैली में 2024 के बाद से भाजपा-एनडीए की सफलताओं का जिक्र किया जिसमें हरियाणा में लगातार तीसरी जीत भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की बारी है। उन्होंने द्रमुक पर कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या राज्य एक 'भ्रष्ट मंत्रियों की सेना' के साथ आगे बढ़ सकता है। अमित शाह ने द्रमुक के वंशवाद पर भी हमला किया और कहा कि परिवारवाद को कायम रखने का सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में परिवारवाद का अंत करने का समय आ गया है।

भाजपा के प्रमुख सहयोगी अन्नाद्रमुक के प्रमुख ई. के. पलानीस्वामी ने लगभग उसी समय सलेम जिले में एक रैली को संबोधित किया, जब शाह जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कहा, "बीजेपी का अन्नाद्रमुक और अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कांग्रेस और द्रमुक के खिलाफ़ आखिरी लड़ाई लड़ेगा।" सार्वजनिक सुरक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने दावा किया, "तमिलनाडु में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि द्रमुक का शासन सार्वजनिक सेवा के बजाय भाई-भतीजावाद पर केंद्रित है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख