ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

करूर: करूर में साल 2025 में हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे ने पूरे राज्य को गहरे दुख में डाल दिया है। उन्होंने शुक्रवार (10 जुलाई) को कहा कि इस त्रासदी में कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया और यह दुख कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। विजय ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने उन पर भरोसा किया, लेकिन मुझ पर ही आरोप लगा दिया गया।

करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के सीएम विजय

करूर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम विजय ने कहा, 'हमने अपनी बहनों के बच्चों को इस करूर भगदड़ में खो दिया है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।' उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

अगर पुलिस पहले बताती तो टल सकता था हादसा: सीएम विजय

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'पेरंबलूर पुलिस ने हमें पहले ही आगाह कर दिया था कि भीड़ लगातार बढ़ रही है, लेकिन करूर पुलिस ने हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी। वे खुद हमें कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए और मैंने उन पर भरोसा किया। अगर समय रहते स्थिति से अवगत कराया गया होता, तो हालात अलग हो सकते थे।'

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस दुखद घटना पर राजनीति करना उचित नहीं है। विजय ने इसे ड्रामा बताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाय पीड़ितों को न्याय दिलाने और भविष्य में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। विजय ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम पर निशाना साधते हुए उनपर ‘पार्टी फंड’ के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख