ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आज सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक संयुक्त अभियान "ऑपरेशन शिवशक्ति" के तहत सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते दो संदिग्धों को देखा गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सेना की ओर से की गई तेज कार्रवाई और सटीक फायरिंग ने आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान तीन हथियार बरामद किए गए हैं। इस अभियान में सेना की खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) की संवेदनशील और समन्वित खुफिया सूचनाएं बड़ी भूमिका में रहीं।

इससे पहले सुबह प्राप्त हुई शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि सुरक्षाबलों ने एलओसी के पास सीमापार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक समूह को रोका था। उस समय से ही इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे पुंछ सेक्टर में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 3 आतंकवादियों को मार गिराया था। इन आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान भी शामिल था। इसके अलावा, अफगान और जिब्रान भी लश्कर के 'ए' ग्रेड के आतंकवादी थे। आतंकी सुलेमान पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमले में लिप्त था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख