ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने दिल्ली में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं ने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर सभी पार्टियां समर्थन करेंगी।

गुरुवार (7 अगस्त) को इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दो सीटों पर जो उपचुनाव होने हैं वो जल्दी होने चाहिए। राज्यसभा की चार सीटें हैं उन्हें भरना चाहिए। ये बहुत अहम बाते हैं। इसके लिए हम लोगों ने मीटिंग में कहा है। किताबों पर इन्होंने जो बैन लगाया है, इसके लिए हमें अफसोस है। ये असंवैधानिक है। ये करना नहीं चाहिए। इसे वापस लिया जाना चाहिए।

शुक्रवार (8 अगस्त) को जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर उन्होंने कहा, "हम इंतजार करेंगे कि वो भी हमारे हक में फैसला दें। खुद प्रधानमंत्री और होम मिनिस्टर ने ये वादा किया है कि हम स्टेटहुड देंगे।"

पूर्व सीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दल हमारा साथ देंगे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग तेज हो गई है।

बैठक में कौन कौन नेता हुए शामिल?

बता दें कि इंडिया गठबंधन की ये बैठक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर हुई। इस बैठक में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार, जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माझी, माले के दीपांकर भट्टाचार्य, सपा सांसद रामगोपाल यादव, सपा सांसद डिंपल यादव, शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे, यूबीटी सांसद संजय राउत, कमल हासन, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई नेता शामिल हुए।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख