ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

डोडा: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक निर्माणाधीन पुलिया ढह जाने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य श्रमिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना गंडोह तहसील के भलेसा क्षेत्र स्थित घिल नाला में उस समय हुई जब निर्माण कार्य के दौरान ढांचा अचानक भरभराकर ढह गया।

उन्होंने बताया कि मलबे में दबने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत बाहर निकाला गया और उपचार के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश घायल मजदूर बिहार के प्रवासी श्रमिक हैं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख