- Details
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन में देरी का काफी कुछ पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की इन कोशिशों से लेना देना जान पड़ता है कि वह अपनी पार्टी का सत्ताकेंद्र मुफ्ती परिवार में बनाए रखना चाहती हैं। वैसे पीडीपी आधिकारिक रूप से कहती है कि वह बीजेपी के साथ 10 महीने की गठबंधन सरकार के दौरान गठबंधन के एजेंडे के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रही है, लेकिन महबूबा ने अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के बाद की स्थिति में पिछले एक हफ्ते से अपनी पूरी ऊर्जा अपने छोटे भाई को राज्य की राजनीति में उतारने में लगाई हुई है। पीडीपी अध्यक्ष चाहती हैं कि उनके भाई चर्चित 'ओंकार' फिल्म के सिनेमाटोग्राफर तसद्दुक हुसैन अपने कंधों पर पार्टी प्रबंधन की कुछ जिम्मेदारियां लें। दिवंगत मुख्यमंत्री के 44 वर्षीय बेटे पिछले शनिवार को पीडीपी के कोर ग्रुप की बैठक उपस्थित हुए थे, जहां महबूबा को राज्य में सरकार गठन के सिलसिले में अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया था।
- Details
श्रीनगर: कट्टरपंथी हुर्रियत कान्फ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के कश्मीर तक फैलने की संभावना ‘लगभग शून्य’ है और उन्होंने इस बारे में आतंकवादी संगठन के दावों को खारिज किया। गिलानी ने एक बयान में कहा, ‘इस्लामिक स्टेट के कश्मीर तक पहुंचने की संभावना लगभग शून्य है।’ कश्मीर पर इस्लामिक स्टेट के बयान के बारे में गिलानी ने कहा कि इससे ‘भारत सरकार को कश्मीरियों के आंदोलन को पूरी दुनिया में बदनाम करने’ का अवसर मिल जाएगा। इस्लामिक स्टेट के दावों पर सवाल खड़ा करते हुए गिलानी ने कहा कि अगर वह समूह गंभीर होता तो ‘पश्चिम एशिया में अल अकसा मस्जिद को मुक्त करा लेता।’
- Details
श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने हरकत उल मुजाहिद्दीन के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका इरादा बारामूला के भीड़भाड़ वाले बाजारों में आईईडी विस्फोट और गोलीबारी करना था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, 'खुफिया जानकारी के अनुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना के 52 राष्ट्रीय राइफल्स ने बारामूला के संगरामा इलाके में एक साझा अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान दो आतंकी इश्फाक अहमद सोफी उर्फ उमर और एजाज अहमद गोजरी उर्फ छोटा कलीमुल्ला को गिरफ्तार किया गया।' उनके पास से चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो हथगोले और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है।
- Details
जम्मू: श्रीनगर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकी मार गिराये हैं। आतंकियों के नैना गांव में छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने इस इलाके को मंगलवार शाम को ही घेर लिया था और आज (बुधवार) सुबह से एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। यह रिहायशी इलाका है इसलिए पूरी एहतियात के साथ ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। ये मुठभेड़ मंगलवार की रात शुरु हुई थी। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पुलवामा के इस इलाके में आतंकी छुपे हुए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और फायरिंग शुरु हो गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






