- Details
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार बनाने के नेशनल कान्फ्रेंस की तरफ से रजामंदी जताने के फारूक अब्दुल्ला के बयान के एक दिन बाद उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने आज (रविवार) भगवा पार्टी के साथ किसी तरह के तालमेल की गुंजाइश को यह कहते हुए खारिज कर दी कि उनकी पार्टी ‘सत्ता की भूखी नहीं है’ और ‘विचारधारा के साथ समझौता’ नहीं करेगी। उमर ने फेसबुक पर अपने आधिकारिक पन्ने पर कहा, ‘नेशनल कान्फ्रेंस सत्ता की भूखी नहीं है और ऐसी राजनीतिक सत्ता में उसकी रूचि नहीं है जो विचारधारात्मक समझौता कर के मिलती हो। हमने एक साल पहले भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना छोड़ दी थी और ऐसा करने की वजह नहीं बदली है।’ उमर नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक काल्पनिक स्थिति पर आधारित एक काल्पनिक सवाल का जवाब दे रहे थे और उन्होंने कभी नहीं कहा था कि पार्टी भाजपा की हिमायत करेगी।
- Details
जम्मू: पीडीपी-बीजेपी गठबंधन के जारी रहने पर अनिश्चितता बने रहने के बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि यदि पेशकश की जाए तो उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए बीजेपी से गठबंधन पर विचार करने के लिए तैयार है। फारूक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, यदि ऐसा प्रस्ताव आता है तो नेशनल कांफ्रेंस कार्य-समिति (की बैठक) बुलाएगी और इस पर चर्चा करेगी। यदि ऐसे हालात पैदा होते हैं तो नेशनल कांफ्रेंस इस पर विचार कर सकती है, क्योंकि हमने दरवाजे बंद नहीं किए हैं। हमारे दरवाजे खुले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने पूछा था कि यदि उन्हें बीजेपी की ओर से राज्य में गठबंधन सरकार बनाने का प्रस्ताव मिलता है, तो उनकी पार्टी का रुख क्या होगा।
- Details
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर नौ दिन का गतिरोध समाप्त होने के पहले संकेत के तहत पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कल (रविवार) अपनी पार्टी के विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक बुलायी है। इस बैठक में आगे के कदम और भाजपा के साथ गठबंधन करने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। अपने पिता एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की सात जनवरी को हुई मृत्यु के बाद महबूबा पहली बार पार्टी बैठक की औपचारिक रूप से अध्यक्षता करेंगी। महबूबा सरकार गठन के मामले में अपने पत्ते नहीं नहीं खोल रही है जिसके कारण अटकलें लगायी जा रही है। पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘पीडीपी अध्यक्ष ने कल दोपहर अपने आवास पर पार्टी के विस्तारित कोर समूह की बैठक बुलाई है।’’ उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी सांसदों, पूर्व मंत्रियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। राज्य में नौ जनवरी से राष्ट्रपति शासन लगाया गया है क्योंकि पीडीपी और भाजपा में से किसी ने भी सरकार बनाने का दावा नहीं किया है।
- Details
श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अपने पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन पर सात दिनों के आधिकारिक शोक के बाद किसी भी वक्त जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। यह अवधि बुधवार को पूरी हो रही है। पीडीपी ने यह भी साफ कर दिया है कि न तो उसने खुद और न ही सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में नई सरकार के गठन के लिए कोई पूर्व शर्त रखी है। पीडीपी के प्रवक्ता महबूब बेग ने कहा, "किसी भी पक्ष की किसी पूर्व शर्त के बिना, महबूबा जी कल (बुधवार) समाप्त हो रहे सात दिनों के आधिकारिक शोक के बाद किसी भी समय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






