- Details
जम्मू: हिमस्खलन में दब जाने के सात दिन बाद सियाचिन ग्लेशियर में बर्फ के ढेर के नीचे से बाकी सभी आठ जवानों के शव आज (मंगलवार) निकाल लिये गये। एक जवान का शव कल मिला था और एक बहादुर सैनिक आज चमत्कारिक तरीके से जिंदा मिला। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां कहा, ‘‘बाकी सभी आठ जवानों के शव हिमस्खलन वाली जगह से मिल गये हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तीन फरवरी को तड़के जवानों की चौकी के पास हुए हिमस्खलन के बाद बर्फ के 30 फुट नीचे दब गये 10 जवानों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए सियाचिन में शुरू किये गये अभियान में इन्हें निकाला गया।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘लांस नायक हनमंथप्पा कोप्पड को 30 फुट बर्फ के नीचे से जीवित निकालने में सफलता का श्रेय बचाव दलों के दृढ़संकल्प को जाता है जो कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।’’
- Details
जम्मू: सियाचिन हिमनद में हुए हिमस्खलन में भारी बर्फ के नीचे दफन होने के छह दिन बाद चमत्कारिक रूप से जीवित निकले लांस नायक हनुमनथप्पा को मंगलवार को सियाचिन स्थित सेना के आधार शिविर लाया गया और यहां से उन्हें विशेष एयर एंबुलेंस विमान के जरिए दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। आर्मी अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं भी पूरे देश की तरह हनुमनथप्पा के लिए प्रार्थना कर रहा है। वह यकीनन असाधारण सैनिक हैं। उम्मीद करता हूं कि सब अच्छा होगा। सेना के सूत्रों ने बताया कि लांस नायक को पालम टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया जहां से उन्हें विमान के जरिए अस्पताल ले जाया गया।
- Details
नई दिल्ली: मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन के बारे में बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए नयी पहल के तहत भाजपा महासचिव राम माधव अगले सप्ताह पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से बात कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सईद के निधन के बाद 40 दिनों के शोक की अवधि अगले सप्ताह समाप्त हो रही है और इसके बाद माधव उनसे (महबूबा मुफ्ती) मुलाकात कर सकते हैं। माधव ने पीडीपी के साथ गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पीडीपी चाहता है कि केंद्र सरकार कश्मीर केंद्रित राजनीतिक एजेंडे पर कुछ छूट दे जिसमें सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम में छूट शामिल है जिसे पूर्व में भाजपा खारिज कर चुकी है। पीडीपी केंद्र से राज्य के लिए और वित्तीय सहायता पर जोर दे रही है।
- Details
श्रीनगर: संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की तीसरी बरसी पर मंगलवार को अलगाववादियों ने कश्मीर घाटी में बंद बुलाया, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया। इस प्रतिबंध के चलते पूरी कश्मीर घाटी में जनजीवन प्रभावित है। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य बड़े शहरों व नगरों में मंगलवार सुबह दुकानें, सार्वजनिक परिवहन एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सार्वजनिक वाहनों की उपलब्धता न होने की वजह से सरकारी कार्यालयों, बैंकों व डाक घर में लोगों की उपस्थिति बहुत कम रही। बारामूला और बनिहाल नगर के बीच ट्रेन सेवाएं भी स्थगित रहीं। श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट फारूक अहमद लोन ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘श्रीनगर शहर के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों-रैनावाड़ी, नौहट्टा, एम.आर. गंज, सफाकदाल एवं क्रालखुद में प्रतिबंध कायम रहेगा।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






