ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: हरिद्वार में एक लड़की की किडनैपिंग के मामले में फंसे और वायरल हो रहे वीडियो में लड़की के कमरे में आते और जाते दिखाई दिए जैन मुनि नयन सागर अपने चतुर्मास यानि 4 महीने के आवास के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 27 बी के जैन मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके चंडीगढ़ के जैन मंदिर में आने की सूचना मिलते ही बवाल मच गया। जैन मुनि का विरोध कर रहा जैन समर्थकों का एक गुट मंदिर के बाहर जुट गया और जैन मुनि को मुनि पद से हटाने की मांग की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

जैन समुदाय के लोगों ने जैन मुनि नयन सागर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जैन मुनि को अगर कोई स्त्री स्पर्श भी कर ले तो यह महापाप है। नयन सागर ने महापाप किया है, इसलिए उन्हें यह चोला त्यागकर गृहस्थ आश्रम में चले जाना चाहिए। दिल्ली से आए जैन समुदाय के लोगों ने कहा कि जैन मुनि नयन सागर को दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाएगा। उनके खिलाफ कई एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नयन सागर ने कहा था कि वह 48 घंटे में अपना स्पष्टीकरण देंगे, लेकिन अब जबकि कई घंटे बीत चुके हैं उन्होंने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख