ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को अपनी पार्षद प्रेम लता को चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। शहर में 30 जनवरी को महापौर पद पर चुनाव होने हैं। लता का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हरप्रीत कौर बाबला से है। वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के लिए भी मतदान अगले सप्ताह होगा।

चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए आज नामांकन भरे गए। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की प्रेमलता और भाजपा की हरप्रीत कौर बबला के बीच मुकाबला होगा।

सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी और भाजपा के बिमला दुबे के बीच मुकाबला होगा। वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस की तरुणा मेहता और भाजपा के लखबीर बिल्लू के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।

आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए पार्षद प्रेमलता को उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि प्रेमलता को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कांग्रेस के कुछ पार्षदों में नाराजगी देखी जा रही है।

अभी कोई खुल कर बोलने पर तैयार नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान जब प्रेमलता के नाम की घोषणा हुई तो कांग्रेस के पार्षद और आम आदमी पार्टी की एक पार्षद ने अपनी नाराजगी दिखाई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख