ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

अहमदाबादः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ तट के दो द्वीपों से संदिग्ध मादक पदार्थ के एक.एक किलोग्राम के पांच पकेट बरामद किए। बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि ताजा बरामदगी के साथ इस साल अप्रैल से समुद्र तट के किनारे पाए गए ऐसे पैकेट की संख्या 41 हो गई है।

बीएसएफ के गुजरात फ्रंटियर की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, दिन के दौरान जखाऊ तट के पास दो अलग.अलग द्वीपों से संदिग्ध मादक पदार्थ के पांच पैकेट बरामद किए गए। जखाऊ तट से लगभग आठ किलोमीटर दूर लूना बेट द्वीप से एक पैकेट बरामद किया गया, जो पहले बरामद किए गए चरस के एक पैकेट के समान था और इसे प्लास्टिक की थैली में पैक किया गया था, जिस पर "अफगान उत्पाद" शब्द छपा था।

जानकारी के अनुसार, अन्य पैकेट जखाऊ तट से लगभग चार किलोमीटर दूर खिदरत बेट द्वीप से बरामद किए गए और इनमें से एक पैकेट पहले बरामद किए गए हेरोइन के पैकेट जैसा था।

बरामद मादक पदार्थ की प्रकृति का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख