ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भुज: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुक्रवार को भुज एयरबेस पहुंचे। उन्होंने यहां जवानों से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान सख्त संदेश देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समय आने पर पूरी पिक्चर दिखा देंगे। रक्षामंत्री ने भारतीय एयरफोर्स की जमकर तारीफ की है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भुज में कहा, ''यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुँच पाकिस्तान के हर कोने तक है, यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है। आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक प्रहार करने में सक्षम है। पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद, आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, बाद में की गई कारवाई में उनके अनेक एयरबेस तबाह कर दिए।''

राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को तो पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है। हमारे देश में एक कहावत काफी पुरानी है और वह है- दिन में तारे दिखाना।

 उन्होंने कहा, मगर भारत मे बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया है। भारत के जिस एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ हर तरफ हो रही है, उसमें डीआरडीओ द्वारा बनाये गए ‘आकाश’ और अन्य राडार सिस्टम की जबरदस्त भूमिका रही है।''

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को पहुंचाया भारी नुकसान

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाक के सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया। इंडियन एयर फोर्स ने इस दौरान अहम भूमिका निभाई। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 5 एयरक्राफ्ट मार गिराए। इसमें 2 फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख