ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

गांधी नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात दौरे पर हैं। वे मंगलवार सुबह गांधी नगर पहुंचे। पीएम ने यहां रोड शो किया और इसके बाद जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को सख्त मैसेज देते हुए कहा कि हम कांटे को निकालकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। पीएम ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का भी जिक्र किया।

भारत ने पाकिस्तान को तीन बार चटाई धूल: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं दो दिन से गुजरात में हूं। कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया, ऐसा लग रहा है कि देशभक्ति का ज्वार, मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम, और ये सिर्फ गुजरात में नहीं हिन्दुस्तान के कोने-कोने में है। हर हिन्दुस्तानी के दिल में है। शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों न हो, लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर दुखता है, हमने तय कर लिया है कि उस कांटे को निकाल कर रहेंगे।''

पीएम मोदी ने कहा, ''सरदार पटेल की इच्छा थी कि जब तक पीओके वापस नहीं आता तब तक सेना रुकनी नहीं चाहिए, लेकिन सरदार साहब की बात नहीं मानी गई। ये मुजाहिदीन जो लहू चख गए थे, यह सिलसिला 75 साल से चला है। पहलगाम में भी इसी का विकृत रूप देखने को मिला। हम 75 सालों से झेलते रहे और पाकिस्तान के साथ जब युद्ध की नौबत आई, तीनों बार भारत की सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। पाकिस्तान यह समझ गया है कि वह हमसे लड़ाई में जीत नहीं सकता।''

गांधी नगर में प्रधानमंत्री मोदी ने किया रोड शो

प्रधानमंत्री ने मंगलवार की गांधीनगर में रोड शो किया और इस दौरान उनके स्वागत में भारी संख्या में लोग पहुंचे। गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम का यह चौथा रोड शो है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई के तहत शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह मोदी की अपने गृह राज्य की पहली यात्रा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख