ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अहमदाबाद: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को गुजरात में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दिया। इसमें लगभग 74 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे मतदाताओं की कुल संख्या पहले के 5.08 करोड़ के मुकाबले अब 4.34 करोड़ रह गई है। गुजरात में एसआईआर प्रक्रिया से पहले 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 वोटर्स थे, जिसमें से 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार 109 वोटर्स वैध पाए गए। राज्य में एसआईआर प्रकिया के बाद 73 लाख 73 हजार 327 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हरीत शुक्ला ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान, मसौदा मतदाता सूची से कुल 73,73,327 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। सीईओ कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मसौदा मतदाता सूची से जिन श्रेणियों के मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, उनमें मृत मतदाता (18,07,278), अनुपस्थित मतदाता (9,69,662), स्थायी रूप से पलायन कर चुके मतदाता (40,25,553), दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाता (3,81,470) और अन्य (1,89,364) शामिल हैं।

जिन वोटर्स का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, वे आधार प्रमाण के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए 19 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख