ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तिरुवनंतपुरम: केरल के भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। ये सभी मंत्री कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ शपथ लेंगे। मंत्रियों में रमेश चेन्निथला, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सनी जोसेफ और के मुरलीधरन शामिल हैं। तिरुवंचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं, शनिमोल उम्मान को विधानसभा उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) की जिम्मेदारी दी जाएगी।

यूडीएफ सरकार में किसको क्या मिल रही है मौका

वहीं, कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने केरल में बनने वाली नई सरकार के लिए आज अपने मंत्रियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख पनक्कड सादिक अली शिहाब तंगल ने बताया कि नई सरकार में मंत्री पद के लिए पांच नेताओं को चुना गया है। घोषित नामों में पी के कुन्हालिकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पी के बशीर और वी ई अब्दुल गफूर शामिल हैं। तंगल ने यह घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की।

उन्होंने कहा कि यह फैसला अंदरूनी चर्चा के बाद और गठबंधन के सत्ता-साझेदारी के समझौते के अनुसार लिया गया है।

इससे पहले, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने आज कैबिनेट मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया। भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन यह सूची राज्यपाल को सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे। पहले सतीशन ने कहा था कि 20 मंत्रियों और मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट सोमवार को शपथ लेगी।

14 मई को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता और केरल का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया था, जिससे राज्य के नेतृत्व को लेकर कई दिनों से चल रहा संशय खत्म हुआ।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया था। लेकिन पार्टी के विभिन्न गुटों के दबाव और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर फैसला अटका रहा था। शुक्रवार से कैबिनेट को लेकर चर्चा जारी थी और कांग्रेस नेताओं तथा सहयोगी दलों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद रविवार शाम सूची को अंतिम रूप दिया गया।

राज्यपाल से मिले वीडी सतीशन

करीब पांच बजे सतीशन सूची लेकर कैंटोनमेंट हाउस से राज्यपाल से मिलने के लिए निकले। वह करीब सवा पांच बजे लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर चर्चा की। उनके लौटने के बाद मंत्रियों की सूची जारी किए जाने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख