ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

देहरादून: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित रूप से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिस युवती की हत्या हुई वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कांस्टेबल थी और गुरुवार को अपनी ट्रेनिंग पूरी करके अपने भाई के पास हल्द्वानी आयी थी। मामले की जांच कर रहे हल्द्वानी कोतवाली के थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक नवीन सिंह (25) ने अपनी कथित प्रेमिका 25 वर्षीया विमला बिष्ट को भोटियापडाव स्थित किराये के अपने कमरे पर मिलने बुलाया और वहीं कथित रूप से चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि युवती के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

आरोपी युवक घटनास्थल से भागने में सफल रहा लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हल्द्वानी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की रहने वाली विमला और उसके बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे और पिछले साल दोनों ने एक मंदिर में विवाह भी कर लिया था लेकिन आईटीबीपी में चयन के बाद उसका व्यवहार बदल गया था। सिंह ने बताया कि उसे शक था कि विमला की दोस्ती अब किसी और युवक से हो गयी थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख