- Details
नई दिल्ली: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस के कुछ नेताओं को बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिवार दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध कर रहा है।
हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने किया रिहा
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले से जुड़े कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों की जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। हालांकि, हिरासत में लिए जाने के करीब दो घंटे बाद अंकिता के माता-पिता को रिहा कर दिया गया। अंकिता के परिवार ने बुधवार को इंडिया गेट पर धरना शुरू किया था।
रातभर चले प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 3:45 से 4 बजे के बीच दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उन्हें तिलक मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड में अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच केदारनाथ धाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक केदारनाथ यात्रा रोकने के आदेश जारी किए हैं। मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा को दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
प्रशासन ने जारी किए निर्देश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और रेड अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ने यात्रा स्थगित करने से संबंधित निर्देश जारी किए थे। इसके बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ धाम यात्रा रोकने का फैसला किया। जिला प्रशासन ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी सेक्टर अधिकारियों, चेक पोस्ट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के 'शुद्धीकरण' वाले मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता जे.पी. नड्डा को पत्र लिखा है। इस पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष ने जेपी नड्डा से आग्रह किया है कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्देशित कर ‘शुद्धीकरण’ की घटना में शामिल व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
बता दें कि, बीते आठ अगस्त को उत्तराखंड में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की एक सभा हुई थी और इसके बाद कुछ लोगों ने सभास्थल का कथित तौर पर शुद्धीकरण किया था। कांग्रेस का आरोप है कि ऐसा करने वाले बीजेपी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोग हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में कहा, ‘‘राज्यसभा में दिए गए आश्वासन के आलोक में आप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देशित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान पर शुद्धीकरण की इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों और संगठनों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए।’’
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ियों के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर धरना दिया और अनियमितताओं के खिलाफ नारे लगाए। बाद में कांग्रेस नेताओं ने आयोग के अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड की पार्टी प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, विधायक दल के नेता यशपाल आर्य और राज्य के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन और गुरदीप सप्पल निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे थे।
उत्तराखंड में एसआईआर के नाम पर भारी धांधली
चुनाव आयोग को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर आने से पहले हमने उत्तराखंड में चुनाव आयोग के ऑफिस में ज्ञापन दिया और मुलाकात की कोशिश की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






