ताज़ा खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। इसी बीच उसके पास की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से बाजू से टकरा गई। इस हादसे में 50 से ज्यादा यात्रियों की मौत होने की आशंका है। हादसे में 300 लोग घायल हुए हैं। ट्रेन में कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। घायल हुए लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है। राहत और बचाव दल दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। घायल हुए कुछ यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

रेल मंत्रालय ने बताया कि "करीब 8 से 10 बोगी पटरी से उतरी हैं। यह किसी ट्रेन से टक्कर नहीं है। मालगाड़ी से भी कोई टक्कर नहीं है। जब ट्रेन डिरेल हुई, तब बगल की पटरी से यशवंतपुर से हावड़ा ट्रेन गुजर रही थी। उधर पटरी से उतरकर ट्रेन की बोगी आ गई और फिर ये नुकसान पहुंचा है।"

भुवनेश्वर: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन के रूप में नकद राशि देने के राज्य सरकार के हालिया फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले प्रधान ने आरोप लगाया कि अतीत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब नकद भुगतान के कारण बिचौलियों द्वारा लाभार्थियों का शोषण किया गया और भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को नकद भुगतान का ओडिशा सरकार का निर्णय राज्य में ‘‘भ्रष्टाचार और कदाचार'' को बढ़ावा देगा।

केंद्रीय मंत्री ने पटनायक को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, मैं आपसे ओडिशा में वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन के भुगतान के लिए डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली को जारी रखने और नकद भुगतान के निर्णय की समीक्षा करने का आग्रह करता हूं।''

भुवनेश्वर: नई दिल्ली में भारत का नया भव्य संसद भवन बनकर तैयार हो चुका है। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। नए संसद भवन के निर्माण के समय से ही इसका पुरजोर विरोध कर रहे विपक्षी दलों ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह का भी विरोध कर रहे हैं।अबतक 19 दलों ने 28 मई को होने वाले इस उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का फैसला किया है।

इस बीच बीजू जनता दल ने बुधवार को एक बयान जारी कर पुष्टि की कि उसके पार्टी सदस्य 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होंगे। बीजेडी ने जारी बयान में कहा कि भारत का राष्ट्रपति भारतीय राज्य का प्रमुख होता है, वहीं संसद भारत के 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। दोनों संस्थान भारतीय लोकतंत्र के प्रतीक हैं और भारत के संविधान से अपना अधिकार प्राप्त करते हैं।

पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इन संवैधानिक संस्थाओं को किसी भी ऐसे मुद्दे से ऊपर होना चाहिए जो उनकी पवित्रता और सम्मान को प्रभावित कर सकता है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा को 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी। साथ ही पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसरे स्थान से गुजरती है, तो उसमें भारत की गति और भारत की प्रगति दिखाई देती है। अब कोलकाता से पूरी जाना हो या पूरी से कोलकाता ये यात्रा केवल साढ़े 6 घंटे की हो गई है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

पीएम ने कहा कि आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख