ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अमरावती: शक्तिशाली चक्रवात वर्दा के अगले दो दिनों में बंगाल की खाड़ी के तट को पार करने की संभावना है और ऐसे में किसी भी तरह स्थिति से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने एसपीएस नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिलों के प्रशासनिक तंत्र को हाई-अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज (शनिवार) सुबह विभिन्न विभागों के अधिकारियों से टेलीकांफ्रेसिंग के जरिए बात की और उन्हें सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘मैंने खाड़ी देशों की अपनी यात्रा (जो कल शुरू होना था) रद्द कर दी है। मैं स्थिति पर लगातार नजर रखूंगा।’ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक चक्रवात अभी विशाखापत्तनम से 840 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया, ‘पर्याप्त मात्रा में भोजन और नकदी की व्यवस्था रखिए। किसी भी आपात स्थिति के लिए बिजली के खंभे और सीमेंट तैयार रखिए।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख