ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

राजमहेन्द्रवरम: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के उस बयान को लेकर निशाना साधा जिसमें उन्होंने राज्य को केन्द्र से कम वित्तीय आवंटन का दावा किया था। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के विकास के लिए अगले 5 साल तक उनसे सहयोग का अनुरोध किया। शाह ने कहा, कुछ लोगों ने भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र की एनडीए सरकार पर आन्ध्र प्रदेश का वित्तीय सहयोग नहीं करने का दुष्प्रचार अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रमुख ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केन्द्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के लिए 1.40 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। यदि कोई सोचता है कि पूरा पैसा एक बार में दिया जाएगा, तो वह लोगों को भ्रमित कर रहा है।

शाह यहां भाजपा की राज्य इकाई की ओर से आर्ट्स कालेज ग्राउंड में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख