ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

विशाखापत्तनम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ जनता के उत्साह के बीच बुधवार को यहां एक रोड शो किया।

रोडशो के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और खुले वाहन पर सवार नेताओं पर फूल बरसाए तथा हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

पूरा मार्ग तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना पार्टी के झंडों से सजा पटा हुआ था।

बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में संपत विनायक मंदिर से शुरू होकर रोड शो आंध्र विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में पहुंचा, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया है।

मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर डिजिटल तरीके से कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

जिन परियोजनाओं का उद्धघाटन किया जाएगा उसमें अनकापल्ली जिले के पुदीमदका में एनटीपीसी का एकीकृत हरित ‘हाइड्रोजन हब’, नक्कापल्ली में ‘बल्क ड्रग पार्क’, रेलवे लाइन के दोहरीकरण के कुछ कार्य और अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख