ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के चगलगाम में एक नदी के ऊपर चीन द्वारा पुल बनाए जाने को लेकर बुधवार को भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा कि मैकमोहन रेखा चगलगाम से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में अगर चाइना चगलगाम से 25 किलोमीटर की दूरी पर भी पुल का निर्माण करता है तो इसका मतलब है कि वह हमारी सीमा से 60-70 किलोमीटर अंदर घुस चुका है।

सांसद तापिर गाओ ने कहा कि मैं इसके लिए सेना पर या उस इलाके में गश्त करने वाली टीमों पर उंगली नहीं उठा रहा हूं, क्योंकि उन इलाकों में पेट्रोलिंग करने के लिए सड़कें ही नहीं हैं तो सुरक्षा बल वहां का जायजा कैसे लेंगे। सरकार पर भरोसा जताते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे सरकार पर विश्वास है। मैं चाहता हूं कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले। मैं खुद भी इस पर काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि इन इलाकों में सड़कें बनाने की सख्त जरूरत है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख