- Details
नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास एक संदिग्ध नाव को पकड़ा है। इस नाव में म्यांमार के 12 क्रू मेंबर सवार थे। इन सभी को पूछताछ के लिए लाया जा रहा है।
मीडिया रिर्पोटस के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पकड़ी गई नाव को सबसे पहले एक हेलीकॉप्टर ने देखा। इसके बाद, उनके पास भारतीय तटरक्षक बल को भेजा गया, जिन्होंने उस संदिग्ध नाव पर सवार लोगों से पूछताछ की। अब संदिग्ध नाव में सवार सभी लोगों को बाकी की पूछताछ के लिए पोर्ट ब्लेयर लाया जा रहा है। क्रू मेंबर से पोर्ट ब्लेयर में पूछताछ की जाएगी।
- Details
पोर्ट ब्लेयर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार के तीन द्वीपों के नाम बदलने की रविवार को घोषणा की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा यहां तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की गई। मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा जाएगा, नील द्वीप को अब से शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाएगा। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट, 'फर्स्ट डे कवर और 75 रुपया का सिक्का भी जारी किया। साथ ही उन्होंने बोस के नाम पर एक मानद विश्वविद्यालय की स्थापना की भी घोषणा की।
इससे पहले मोदी ने यहां मरीना पार्क का दौरा किया और 150 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहां उन्होंने पार्क में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनामी से उबरने के लिए कार निकोबार के लोगों को रविवार को बधाई दी और कहा कि सरकार अंडमान में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर काम कर रही है। यह द्वीप 2004 में आई सुनामी की चपेट में आया था।
- Details
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 दिसंबर) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के अपने दौरे के दौरान कार निकोबार स्थित सुनामी स्मारक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2004 में आई भीषण सुनामी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी आज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।
पीएम मोदी ने कार निकोबार में जनसभा में कहा 'मैं कल काशी में था और आज यहां विराट समंदर की गोद में आप सभी के बीच मौजूद हूं। आपके पास प्रकृति का अद्भुत खजाना तो है ही, आपकी संस्कृति, परंपरा, कला और कौशल भी बेहतरीन है। थोड़ी देर पहले यहां पर जो नृत्य प्रस्तुत किया गया, बच्चों ने जो कला का प्रदर्शन किया, वो दिखाता है कि भारत की सांस्कृतिक संपन्नता हिंद महासागर जितनी ही विराट है।'
- Details
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी से उठ रही तेज हवाओं के बाद पोर्ट ब्लेयर में मॉनसून पहुंच चुका है। जिसकी वजह से मंगलवार शाम से ही यहां भारी बारिश हो रही है। रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। वहीं, भारी बारिश के चलते पोर्ट ब्लेयर के एयरपोर्ट पानी में डूब गया है। जिसकी वजह से यहां से हवाई सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इस दौरान करीब 9 उड़ानों को भी टाल दिया गया है। फिलहाल यातायात पूरी तरह प्रभावित है। अगले 4 घंटे तक बारिश रुकने की कोई उम्मीद नहीं है।
मौसम ने ली करवट
अंडमान द्वीप पर मौसम ने अचानक करवट ली। कल जहां पोर्ट ब्लेयर में तापमान 33 डिग्री था. वहीं रात को बारिश के बाद यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक चला गया। बुधवार सुबह 20 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बारिश के चलते यहां का मौसम खुशगवार हो गया है। मौसम में 84 फीसदी नमी महसूस की गई। वहीं, हवाएं 40 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






