ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

काबुल: जलालाबाद शहर में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से 400 मीटर दूर मंगलवार को एक विस्फोट हुआ। हालांकि, नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिपोटों के अनुसार यह विस्फोट भारतीय मिशन को निशाना बनाकर नहीं किया गया था। विस्फोट संबंधी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। एक सूत्र ने भारतीय मिशन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट संबंधी रिपोर्टें खारिज किया है। उसका कहना है कि भारतीय वाणिज्य दूतावास निशाना नहीं था। सूत्र ने कहा, ‘ जलालाबाद में पाकिस्तान के महावाणिज्य दूत का आवास भारतीय मिशन की तुलना में विस्फोट स्थल से अधिक निकट है। भारतीय मिशन विस्फोट स्थल से 400 मीटर दूर है।’ मजार ए शरीफ स्थित भारतीय मिशन के बाहर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच 25 घंटे तक चली मुठभेड़ सभी आतंकवादियों के मारे जाने के साथ कल रात खत्म हो गई थी। इन आतंकवादियों ने मिशन की इमारत में घुसने की कोशिश की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख