ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा देश में बंदूकों पर लगाम लगाने की गुहार लगाते हुए रो पड़े। अमेरिका में हर साल बंदूकों से जुड़ी हिंसा कई लोगों की मौत की वजह बनती है। कनेक्टिकट के न्यूटॉउन में तीन साल पहले ऐसी ही हिंसा में जान गंवाने वाले 20 स्कूली छात्रों की याद में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें याद करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के आंखों से आंसू छलक आए। राष्ट्रपति ने यहा, 'जब भी उन बच्चों को याद करता हूं, तो व्यथित हो जाता हूं। इसलिए सभी को ऐसी कांग्रेस की मांग करनी चाहिए जो कि गन लॉबी के झूठ के सामने खड़े होने का माद्दा रखती हो।'

ओबामा ने अमेरिकी गन लॉबी को भी चेतावनी दी कि उन्हें सरकार के कदम में रुकावट डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा, 'गन लॉबी ने भले ही अभी कांग्रेस को बंधक बना रखा है, लेकिन वह अमेरिका को बंधक नहीं बना सकते।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख