ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बाचा खान यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उनका कहना है कि बच्चों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि बच्चों को मारने का कोई धर्म नहीं होता है। वहीं, तहरीक-ए-तालिबान ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। नवाज शरीफ ने कहा कि स्टूडेंट और नागरिकों को मारने वालों का कोई धर्म नहीं होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने यूनिवर्सिटी के अंदर 60 से 70 छात्रों के सिर में गोली मारी है। चश्मदीदों का कहना है कि फायरिंग के साथ धमाकों की आवाज भी थी। यूनिवर्सिटी के अंदर कितने आतंकी घुसे है यह अबतक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के अंदर सात से आठ आतंकी हो सकते हैं।

आतंकियों ने आज सुबह 9.30 बजे यूनिवर्सिटी पर हमला बोला। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक क्लासरूम में घुसकर छात्रों पर आतंकी गोलियां बरसा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख