ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तेहरान: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बुधवार को दावा किया कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिका के एक सैन्य एयर बेस और अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुख्यालय पर हमला किया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया में दी गई।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में की गई है। उसके मुताबिक, उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन में अमेरिकी एयर बेस और सेंटकॉम के मुख्यालय पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। आईआरजीसी ने कहा कि जब तक अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ 'धमकियां, गैरकानूनी और दुश्मनी भरे कदम' उठाए जाते रहेंगे, तब तक उसका विरोध जारी रहेगा। यह ताजा हमला पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच फिर से बढ़े तनाव के बीच हुआ है।

वहीं, अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया। अमेरिका ने इसे मध्य पूर्व में तैनात अपनी सेना पर किया गया 'अचानक हमला' बताया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख