ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया ने अडाणी समूह की क्वींसलैंड स्थित 16.5 अरब डॉलर की कारमाइकेल कोयला खान एवं रेल परियोजना का समर्थन की बात कही है । यह बात ऑस्ट्रेलिया के संसाधन एवं उर्जा मंत्री जोश फ्राइडेनबर्ग ने कही। फ्राइडेनबर्ग ने कहा कि राज्य सरकार और संघीय विपक्ष भी इस परियोजना के पक्ष में है जिससे अरबों डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है। बिजली मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक के बाद फ्राइडेनबर्ग ने संवाददाजाओं से कहा, ‘राष्ट्रमंडल से जुड़ी सभी मंजूरियां दी जा चुकीं हैं। कुछ मंजूरियां मिलनी बाकी हैं जिनकी प्रतीक्षा है। राज्य सरकार, संघीय सरकार के साथ-साथ संघीय विपक्ष भी कारमाइकेल परियोजना के समर्थन में हैं।’ कारमाइकेल कोयला, रेलवे और बंदरगाह परियोजना में ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ गैलिली बेसिन में यहां की सबसे बड़ी कोयला खान होगी।

इसके अलावा इसे 388 किलोमीटर मानक गेज वाली रेल लाइन से बोवेन के नजदीक एबॉट पाइंट बंदरगाह पर एक नये टर्मिनल से जोड़ा जायेगा। गोयल इस समय भारत ऑस्ट्रेलिया उर्जा बैठक में भाग लेने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। वह यहां राजधानी में फ्राडेनबर्ग और निवेश एवं व्यापार मंत्री एंड्रयू रॉब से मुलाकात कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख