ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तिरवनंतपुरम: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि 2016-17 का रेल बजट अधिक निवेश आकर्षित करने पर केंद्रित होगा जिससे मौजूदा और भविष्य की सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं के विस्तार का उद्घाटन करते हुए रेल मंत्री ने कहा, यात्रियों का आराम आज की जरूरत है, लेकिन सुविधाओं का विस्तार भविष्य की आवश्यकता है। हमारा प्रयास इन पहल को साथ-साथ आगे बढ़ाने का है। प्रभु ने कहा कि सरकार ने बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे के विकास के लिए पिछले साल शुरू किए गए उपाय आगे भी जारी रहेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख