ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिससे सोने की कीमतें फिर से 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.37 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,386 रुपए बढ़कर 1,36,168 रुपए हो गया है, जो कि शुक्रवार को 1,34,782 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,24,730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने का दाम 1,01,087 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,02,126 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने के साथ चांदी की भी कीमतों में तेज इजाफा हुआ है। चांदी की कीमतें 2,513 रुपए बढ़कर 2,37,063 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,34,550 रुपए प्रति किलो थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज इजाफा दर्ज किया गया था।

सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.28 प्रतिशत बढ़कर 1,37,500 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.75 प्रतिशत बढ़कर 2,42,809 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेज इजाफा देखने को मिला है। सोने का दाम 2.26 प्रतिशत बढ़कर 4,427.75 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 5.17 प्रतिशत बढ़कर 74.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख